फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में एक बार फिर महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 रही

Sun, 05 Jan 2025 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

इससे पहले 25 दिसंबर व 26 दिसंबर को भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकंड पर भूकंप आया था। इसका सेंटर कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में था।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। 12 दिन में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार तड़के 3:57 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत रहा। जहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। एनसीएस के अनुसार जमीन के अंदर 10 किलोमीटर तक हलचल हुई।

विज्ञापन


इससे पहले 25 दिसंबर व 26 दिसंबर को भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकंड पर भूकंप आया था। इसका सेंटर कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में था। अगले दिन 26 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 42 मिनट 3 सेकंड पर भूकंप का झटका लगा था। उसका सेंटर पहलादपुर किडोली गांव में 10 किलोमीटर गहराई में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने अनुसार इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है। भूकंप के हल्के झटके महसूस होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें