फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: सोनीपत में लगातार दूसरे दिन कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 2.6 रही तीव्रता, घरों से निकले लोग

Thu, 26 Dec 2024 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत में रिक्टर पैमाने का दूसरे दिन 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसमें जानमाल के नुकसान की आशंका कम होती है। अगर 4 से 5 रिक्टर स्केल तक भूकंप आता है तो इससे नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत के गांव किडौली में रहा। जहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई।
विज्ञापन


वीरवार सुबह 9 बजकर 42 मिनट 3 सेकंड पर भूकंप का झटका लगा। जिसका पता लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोग गलियों में आपस में भूकंप के बारे में ही बातचीत करते दिखाई दिये। इससे पहले बुधवार दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकंड पर भूकंप आया था। इसका सेंटर सोनीपत में खरखौदा के पास कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में रहा था।

चार से अधिक तीव्रता के भूकंप से हो सकता है नुकसान

विशेषज्ञ कहते हैं कि सोनीपत में रिक्टर पैमाने का दूसरे दिन 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसमें जानमाल के नुकसान की आशंका कम होती है। अगर 4 से 5 रिक्टर स्केल तक भूकंप आता है तो इससे नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। भूकंप की तीव्रता 5 से 5.9 के बीच होता है तो काफी नुकसान हो सकता है। इससे अधिक की तीव्रता से नुकसान बढ़ता जाता है।

वीरवार को लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में भूकंप के झटके लोगों को महसूस हुए है। जिसका केंद्र बिंदु गांव किडौली रहा। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.6 रही। - डॉ.प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें