गोहाना। जींद रोड स्थित अनाज मंडी के निकट चालक ने अचानक कार मोड़ दी जिससे गोहाना से जींद की तरफ जा रही ई-रिक्शा कार से टकराकर पलट गया। रिक्शा में सवार चालक व दो बच्चे घायल हो गए। चालक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे चालक विकास ई-रिक्शा में शहर से सवारी लेकर गांव बिचपड़ी जा रहे थे। जब ई-रिक्शा शहर में जींद रोड स्थित अनाज मंडी के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ने यू-टर्न से अचानक कार मोड़ दी। इससे रिक्शा कार से टकराकर पलट गई।
हादसे में रिक्शा का चालक, दो बच्चे घायल हो गए। बच्चों के अभिभावक बाल-बाल बच गए। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने पलटी ई-रिक्शा से चालक व यात्रियों को निकाला। इसके बाद कार चालक ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।