सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव लगातार मिल रहे हैं। इससे मौत भी लगातार बढ़ रही है। यहां कोरोना से श्याम नगर के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग और देव नगर के रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 44 तक पहुंच गया है। वहीं शनिवार को जिले में 164 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही 144 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिली है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7380 हो गई है, जबकि 5992 मरीज ठीक होने से 1344 का उपचार चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोरोना की वजह से बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा है। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। श्यामनगर व देवनगर के रहने वाले बुजुर्गों की हालत में सुधार नहीं होने से उनकी मौत हो गई। इसको देखते हुए लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए, जिससे वह कोरोना से बचे रहें।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-15 में 11, वेस्ट राम नगर में तीन, गोहाना में दो, पटेल नगर सोनीपत में एक, मैक्स हाइट में एक, एल्डिको में एक, गांधी आवास में एक, जिला कारागार में एक, श्याम नगर में दो, हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-14 में चार, कोट मोहल्ला में दो, जवाहर नगर में दो, सेक्टर-12 में एक, मलिक कालोनी में दो, शांति विहार में एक, आनंद विहार में एक, आनंद नगर में दो, सेक्टर-23 में चार, सेक्टर-14 में एक, कालूपुर चंगी में एक, तारा नगर में एक, प्रभु नगर सोनीपत में दो, अशोक नगर में एक, मोहन नगर सोनीपत में एक, मेन बाजार गोहाना में चार, ओल्ड सब्जी मंडी में एक, इंद्र गढ़ी में एक, विष्णु नगर में एक, ओल्ड अनाज मंडी में दो, ओल्ड डीसी रोड पर एक, सिक्का कालोनी में चार, शास्त्री कालोनी में एक, देव नगर में एक, आदर्श नगर में एक, ऋषि नगर में एक, फैज बाजार में एक, देव नगर में दो, शीशराम बाग में एक, विकास नगर में सात, मॉडल टाउन सोनीपत में दो, प्रधान आवास गन्नौर में एक, गन्नौर में दो, इंद्रा कालोनी सोनीपत में एक, गांधी नगर गन्नौर में एक, धर्मनगर में एक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-15 में दो, पांची रोड गन्नौर में एक, सेक्टर-13 में दो, मेन चुंगी गोहाना में एक, बरोदा मोड़ गोहाना में दो, ग्रीन होटल गोहाना में एक, उत्तम नगर गोहाना में एक, रोहतक गेट गोहाना में एक, खटीक बस्ती गोहाना में एक, चोपड़ा कालोनी गोहाना में एक, पटेल बस्ती गोहाना में एक, रूप नगर सोनीपत में एक, बाबा कालोनी सोनीपत में एक तथा सुंदर हलवाई सोनीपत के पास एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्रों में यहां मिले संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्र के तहत बांके बिहारी फूड्स राई में एक, देव पुरा गोहाना में एक, रभड़ा में एक, बली ब्राह्मणान में एक, जीटी रोड मुरथल पर एक, जाखौली में दो, झुंडपुर में दो, बैंयापुर में दो, नांगल खुर्द में एक, बढमलिक में दो, राम नगर राई में एक, खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में दो, राई में एक, बहालगढ़ में एक, गुमड़ में दो, बड़ी में एक, अगवानपुर में एक, खेड़ी गुर्जर में एक, पुरखास राठी में एक, राम नगर में तीन, खेड़ी तगा में एक, एचएसआईआईडीसी बड़ी में दो, करेवड़ी में एक, फरमाणा में दो, सांदल में एक, चौहान जोशी में एक, एपी माजरा में एक, किशनपुरा में दो, गढ़ी केसरी में एक, पीपली में एक, कुमासपुर में एक, फर्नीचर हाउस कुंडली में एक, मैक्स हाइट कुंडली में एक, सेरसा में एक, शिवपुरी कुंडली में एक, फाजिलपुर में एक, धनाना में एक, खानपुर कलां महिला विवि परिसर में एक के अलावा अन्य क्षेत्रों में 8 नए मरीज मिले हैं।