फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे रोड पर उखड़ी सड़क से उड़ रहे धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। रेलवे रोड पर सड़क उखड़ी होने के कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से वाहनों के गुजरते ही धूल के गुबार उठने लगते हैं। इससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत होती है। वहीं, आसपास की दुकानों में भी धूल जमा हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि दिनभर उड़ती धूल के कारण दुकान में रखा सामान भी प्रभावित हो रहा है और कारोबार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार संदीप, अंकित, मनोज और नरेश ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने से वाहन गुजरते समय धूल चारों ओर फैल जाती है। धूल दुकानों के अंदर तक पहुंचती है, जिससे बार-बार सफाई करनी पड़ती है। लोगों के आंखों में जलन और सांस संबंधी परेशानी होने की आशंका बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें