फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुर्गाष्टमी आज, सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

Fri, 11 Oct 2024 06:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने दुर्गाष्टमी पर स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इसको लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश दिए हैं। इसमें शुक्रवार को प्रदेश के सभी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। हालांकि दोहरी शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की दूसरी शिफ्ट के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में निर्देश दिए हैं कि 11 अक्तूबर को स्कूलों सुबह 10 बजे खुलेंगे और छुट्टी दोपहर 2:30 बजे होगी। अध्यापकों व विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय एक समान रहेगा। हालांकि दोहरी शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। जबकि दूसरी शिफ्ट पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही चलेगी। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव दुर्गाष्टमी को देखते हुए किया गया है। हालांकि यह आदेश एक दिन के लिए ही लागू होंगे। इसके बाद पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही स्कूल खुलेंगे। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्राचार्यों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही कहा है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें