फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर्व : सुरक्षा रहेगी कड़ी, आयोजकों को करना होगा नियमों का पालन

Fri, 11 Oct 2024 06:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व जिलाभर में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया जाएगा। लोग रावण व उसके परिवार का पुतला दहन कर विजयदशमी का उत्सव मनाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में 10 से 52 फुट के पुतले तैयार किए गए हैं। दशहरा पर्व को शांतिपूर्वक मनाने व रावण दहन को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त (सीपी) सतेंद्र गुप्ता ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दशहरा पर्व को शांतिपूर्वक मनाने व रावण दहन को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पर्व पर किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीपी सतेंद्र गुप्ता ने पुलिस को सुरक्षा के सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। शहर में निकाले जाने वाली शोभा यात्राओं के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जाम की स्थिति से निपटने को ठोस प्रबंध किए गए हैं। रावण दहन को लेकर पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामलीला मैदान के गेटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मैदान के अंदर और बाहर पुलिस कर्मचारियों की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं, जो व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। यातायात पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में लगाया गया है ताकि यातायात निर्बाध चलता रहे। जिला प्रशासन की तरफ से अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस व रिकवरी वाहन भी लगाए गए हैं। समारोह स्थल व झांकी निकालने के दौरान बाइक राइडर भी नियुक्त होंगे। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
शोभा यात्राओं को लेकर प्रशासन सतर्क
शहर में निकाली जाने वाली शोभा यात्राओं के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जाम की स्थिति से निपटने के सभी प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने 50 राइडर के साथ 16 पीसीआर व 33 डायल-112 की ड्यूटी लगाई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन




आयोजकों के लिए जारी की गई हिदायत

- रावण दहन स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग समय से पहले कराए तथा जनता के आने जाने के लिए रास्ता निर्धारित हो।

- कम से कम छह निकासी द्वार बनाए जाएं।

- रावण दहन स्थलों के निकट वाहन पार्किंग की व्यवस्था करें।

- समारोह स्थलों के निकट पर्याप्त मात्रा में पानी व अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था करवाई जाए।

- शोभा यात्रा, रावण दहन व पार्किंग स्थलों पर उचित मात्रा में अपने स्वयं सेवकों को नियुक्त करें।

- शोभा यात्रा के दौरान मार्ग अवरूद्ध न करें।

- ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मचारी-अधिकारी का सहयोग करें।

- कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तरफ से दी गई अनुमति की शर्तों का पालन करें।





पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण व भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी नजर रख रहे हैं। रामलीला कमेटियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


- सतेंद्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें