फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जलभराव के कारण पांंचवें दिन भी 8 ट्रेनें रद्द रहीं

Fri, 14 Jul 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली और अंबाला रेलवे मंडल में भारी बारिश से यमुना व अन्य नदियां उफान पर हैं, जिसकी वजह से 5वें दिन भी रेलवे यातायात प्रभावित रहा। कई स्थानों पर रेलवे लाइन पानी में डूबी हुई है। रेलवे ने इसको देखते हुए वीरवार को भी 8 ट्रेनों का परिचालन रद्द रखा।
विज्ञापन

रेलवे ने अप-डाउन लाइन की 3 सवारी गाड़ियों सहित 8 ट्रेनों के परिचालन को रद्द रखा। इसके अलावा दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने व्यवस्था बनाकर इन ट्रेनों को रवाना किया। यह ट्रेनें 32 मिनट से 4 घंटा 10 मिनट तक देरी से चलीं। गाड़ियों के नहीं चलने और देरी से चलने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली-अंबाला (अप) रूट पर रद्द की गई ट्रेनें
ट्रेन संख्या नाम

12057 ऊना हिमाचल जन शताब्दी एक्सप्रेस

04583 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर
14553 हिमाचल एक्सप्रेस
अंबाला-दिल्ली (डाउन) रूट की रद्द ट्रेनें
12058 नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस
04586 पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर

14554 हिमाचल एक्सप्रेस

04910 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर
14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस
दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित गाड़ियां
ट्रेन संख्या नाम देरी

11057 अमृतसर एक्सप्रेस 1:14 घंटे

12919 मालवा एक्सप्रेस 2:25 घंटे

11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 32 मिनट
12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 36 मिनट
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 2:32 घंटे
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 4:10 घंटे
04581 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 1:25 घंटे

14507 भठिंडा एक्सप्रेस 1:27 घंटे
अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित गाड़ियां
04964 पानीपत-दिल्ली महिला स्पेशल 3:10 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 1:01 घंटे
12460 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 38 मिनट

12926 पश्चिम एक्सप्रेस 2:50 घंटे
12920 मालवा एक्सप्रेस 1:21 घंटे
12312 नेताजी एक्सप्रेस 1:43 घंटे
14508 भठिंडा एक्सप्रेस 2:44 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 55 मिनट
22430 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 1:35 घंटे
वर्जन
भारी बारिश के बाद यमुना नदी उफान पर होने से दिल्ली के पुराने यमुना पुल को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। साथ ही दिल्ली व अंबाला मंडल में विभिन्न जगह पटरियों पर जलभराव को लेकर रेलवे यातायात प्रभावित है। ऐसे में 3 सवारी गाड़ी व 5 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया। अन्य ट्रेनों को व्यवस्था के साथ गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। -अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें