फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एलएलबी के छात्र का अपहरण कर चाचा से मांगे 1.10 करोड़

Fri, 14 Jul 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कार सवार बदमाशों ने वीरवार को गांव रोशनपुर के पास गन्नौर अदालत में इंटर्नशिप कर रहे एक एलएलबी के छात्र का अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके चाचा के पास फोन कर उनसे 1.10 करोड़ रुपये की मांग करते हुए कोर्ट परिसर की पार्किंग में बुलाया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उसके चाचा की पिटाई की और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। एलएलबी के छात्र ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी।
विज्ञापन

गांव बेगा निवासी अजीम उर्फ अज्जु ने बताया कि वह एलएलबी कर रहा है और गन्नौर कोर्ट में अधिवक्ता दीपक त्यागी के पास लॉ इंटर्न के तौर पर काम कर रहा है। 13 जुलाई को वह बिलाल मुंशी के साथ गांव बेगा से गन्नौर अदालत आ रहा था। रास्ते में गांव रोशनपुर के पास दो गाड़ियां उनके पास आकर रुकीं। एक गाड़ी से संदीप व उसके साथी उतरे और उनका अपहरण करके उसे गन्नौर जीटी रोड की तरफ ले गए। रास्ते में संदीप ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर उसके चाचा गुलशाद अली का मोबाइल नंबर मांगा। जिस पर उसने मोबाइल नंबर बता दिया। इसके बाद संदीप ने उनके चाचा गुलशाद अली के पास फोन कर 1 करोड़ 10 लाख रुपये मांगे। अदालत की पार्किंग में आकर मिलने के लिए कहा। जिस पर उसके चाचा गुलशाद अली अपनी गाड़ी से अदालत में पहुंचे तो संदीप का भाई प्रदीप व एक अन्य उतरा और उसके चाचा के गले में पड़ी चैन झपट ली और उनके साथ मार-पीट शुरू कर दी। इसके बाद संदीप व अन्य लोगों ने भी उनके चाचा गुलशाद को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि संदीप ने हवा में अपनी पिस्तौल लहराते हुए धमकी दी। रुपये उनके पास पहुंचा दो नहीं तो उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे। झगड़े का शोर सुन कर जब बार के प्रधान व अन्य अधिवक्ता मौके पर आए तो सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। गन्नौर थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी प्रदीप, उसके भाई संदीप सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें