फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पावर ब्लॉक के कारण रूट बदल कर चलेंगी दो ट्रेनें

Wed, 04 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत स्टेशन पर मौजूद यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कुरुक्षेत्र के तहत आने वाले अमीन-नीलोखेड़ी स्टेशन के बीच 5-6 जून को रेल यातायात व पावर ब्लॉक के चलते दो दिन ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा। रेलवे की ओर से दो दिन अमीन-नीलोखेड़ी स्टेशन के बीच 220 केवी डी/सी ट्रांसमिशन लाइन पर कार्य किया जाएगा। ऐसे में दो एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जाएगा, जबकि तीन गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली-अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को दो दिन थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उन्हाेंने बताया कि अंबाला कैंट से मऊ जंक्शन रूट पर चलने वाली मऊ समर स्पेशल एक्सप्रेस का 6 जून को अंबाला कैंट से मार्ग परिवर्तन कर सहारनपुर जंक्शन के रास्ते परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी।
वहीं कालका से हावड़ा जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस 5 जून को अंबाला कैंट से सहारनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसका कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, समालखा, गन्नौर, सोनीपत, आदर्श नगर, सब्जी मंडी, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद स्टेशन पर परिचालन रद्द रहेगा। संबलपुर एक्सप्रेस का 5 जून को जम्मूतवी स्टेशन से 16:20 घंटे के बाद परिचालन किया जाएगा। जम्मूतवी से नई दिल्ली रूट की राजधानी एक्सप्रेस का 5 जून को जम्मूतवी से 22:25 घंटे, होशियारपुर एक्सप्रेस का 5 जून को 23:25 घंटे की देरी से परिचालन किया जाएगा। कटरा से नई दिल्ली रूट की उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का 5 जून को अंबाला कैंट व कुरुक्षेत्र जंक्शन के बीच 45 मिनट की देरी से परिचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें