फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मौसम में बदलाव होने से ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
-फोटो 86 : नागरिक अस्पताल में फिजिशयन ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार को हुई बारिश का असर भी लोगों पर पड़ा है। नागरिक अस्पताल में खांसी, बुखार और जुकाम की समस्या लेकर सोमवार को ओपीडी में 30 से अधिक मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों को ठंडे पानी का प्रयोग न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मौसम सर्दी से गर्मी की ओर जा रहा है। तापमान कभी कम होता है तो लोगों को ठंड लगते लगती है। कभी तापमान बढ़ जाता है तो गर्मी लगने लगती है। पिछले कई दिनों से मौसम का यही हाल है और इसका साइड इफेक्ट आम लोगों को फीवर, कफ, गले में खराश और खांसी हो रही है। नागरिक अस्पताल के फिजिशयन डॉ. सुंदरम ने कहा कि हर साल इस मौसम में ऐसा होता है इसलिए ध्यान रखने की जरूरत है। खासकर बुजुर्ग जो पहले से बीमार हैं उन्हें बदलते मौसम के साथ खांसी-जुकाम ज्यादा परेशान करता है। उन्हें दवा लेनी चाहिए ताकि वायरल संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन








कैसे करें बचाव

- बच्चों को स्कूल जाते समय फुल शर्ट और पैंट पहनाएं ताकि सुबह की हल्की ठंड न लगे।

- बच्चों और बुजर्गों को भीड़भाड़ में जाने से बचना चाहिए अगर जाएं तो मास्क पहनें।

- फ्रिज का खाना, ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें।

-छाती में अकड़न और घबराहट महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें