फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खंभा टूटने से पुराने आरओबी पर फिर शुरू हुआ भारी वाहनों का आवागमन

Sun, 05 Jan 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित पुराने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर खंभा टूटने से भारी वाहनों का आवागमन दोबारा शुरू हो गया है। रोक के बावजूद चार पहिया वाहन चालक धड़ल्ले से आरओबी से गुजर रहे हैं। रेलवे व लोक निर्माण विभाग ने 12 दिसंबर को आरओबी के पास खंभे लगवाकर व बड़े पत्थर रखकर मार्ग को बंद किया था, ताकि वाहन चालक आरओबी पर प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन


शुक्रवार को किसी वाहन की टक्कर से एक खंभा टूटने से ही आरओबी पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि रोहतक रोड पर 32 वर्ष पुराना रेलवे ओवरब्रिज कमजोर पड़ रहा है। ऐसे में आमजन की सुरक्षा के चलते पुराने आरओबी से चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। अब तक आरओबी को हाइट गेज या खंभे लगवाकर तीन बार बंद किया जा चुका है, लेकिन हर बार वाहन की टक्कर से हाइट गेज व खंभे टूट रहे थे।

रोजाना करीब 10 हजार भारी वाहनों का है आवागमन
रोहतक रोड आरओबी भारी वाहनों की आवाजाही के लिए कितना सुरक्षित है, इसको लेकर रेलवे को आईआईटी रुड़की की सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है। ओवरब्रिज खरखौदा की ओर से शहर में आवागमन करने वाले वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। यहां से रोजाना करीब 10 हजार भारी वाहन गुजरते हैं। लोक निर्माण विभाग ने रोहतक रोड ओवरब्रिज के एक हिस्से को वर्ष 1992, जबकि दूसरे हिस्से को वर्ष 2014 में बनाया था। ऐसे में ओवरब्रिज से भारी वाहनों के गुजरने से किसी अनहोनी का खतरा भी मंडरा सकता है।
विज्ञापन



रोहतक मार्ग स्थित पुराने आरओबी को चार पहिया वाहन चालकों के लिए पूर्ण रूप से बंद किया गया है। फिलहाल आरओबी पर दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन जारी रहेगा। अगर खंभा टूट गया है तो जल्द लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराकर ठीक कराया जाएगा। आईआईटी रुड़की की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आरओबी पर भारी वाहनों के आवागमन पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


- नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें