फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रंजिश के चलते हमला कर ग्रामीण को किया घायल

Sat, 03 Jan 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लिवासपुर में रंजिश के चलते ग्रामीण पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बयान पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव लिवासपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बहालगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी पुत्रवधू ने बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन

बताया कि वह खुशी में देर शाम अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव की सड़क पर आरोपियों ने अपनी बोलेरो गाड़ी उनके आगे अड़ा कर रास्ता रोक लिया। वह उनसे बचकर घर पहुंचे और नीचे उतरे तो पीछे से आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर पर लाठी से वार किए।
बचाव में उन्होंने हाथ अड़ाए तो दोनों हाथों में चोटें आईं जबकि सिर में गहरी चोट लगी। शोर सुनकर उनकी पत्नी घर से बाहर आई और इसी बीच उसका भाई अत्तर सिंह भी मौके पर पहुंच गया। आसपास के ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आरोप है कि आरोपियों के साथ उनका पहले से जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते साजिश के तहत उन पर हमला किया गया। उनका आरोप है कि वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें