फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रैक्टर में टकराने से डीटीसी कर्मी घायल, दायां हाथ काटना पड़ा

Tue, 12 May 2026 05:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव पिपली में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार गांव सिसाना-2 निवासी नरेश घायल हो गए। उपचार के दौरान उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा। नरेश दिल्ली डीटीसी में कार्यरत हैं। उनका उपचार दिल्ली एम्स में चल रहा है।
नरेश ने बताया कि 7 मई की रात करीब 10 बजे वह ड्यूटी खत्म करने के बाद गांव लौट रहे थे। जब वह पिपली गांव के नजदीक पहुंचे तो सड़क के बीचोंबीच एक ट्रैक्टर बिना किसी इंडिकेटर के खड़ा था। अंधेरा होने के कारण उन्हें वह नहीं दिखाई दिया। उनकी बाइक सीधे उसमें टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। उनके हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल खरखौदा पहुंचाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सोनीपत के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वहां से चिकित्सकों ने उन्हें एम्स, दिल्ली रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा। पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन सड़क पर खड़ा करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें