फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब के नशे में चालक ने मारी थी दो बाइकों को टक्कर, जेल भेजा

Mon, 28 Aug 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास दो बाइकों को टक्कर मारने वाले कार चालक ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद अदालत पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भिवानी के गांव पहाड़ी की रहने वाली मोनिका (22) मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मोनिका ने एयरफोर्स में भर्ती के लिए शनिवार को सहपाठी रेवाड़ी के गांव बावल निवासी अंकित (22) के साथ बाइक पर दिल्ली परीक्षा देने गई थी। वापसी में प्याऊ मनियारी के पास उनकी बाइक को कार ने टक्कर दी थी। साथ ही दूसरी बाइक सवार गांव बैंयापुर निवासी सचिन (40) को टक्कर दी थी। हादसे में मोनिका व सचिन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में झज्जर के मांडोठी निवासी भूवेश को गिरफ्तार कर लिया। मामले में राहगीर वाहन चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मेडिकल कराया तो कार चालक नशे में मिला, जिसके चलते अन्य धारा भी जोड़ी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

छात्रा मोनिका के शव का सोनीपत नागरिक अस्पताल व सचिन के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कराया गया है। घायल अंकित को दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें