फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पतंजलि योगपीठ में उपचार देने के नाम पर महिला से 60 हजार रुपये ऐंठे

Mon, 28 Aug 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। सेक्टर-10 स्थित रेल विहार की रहने वाली महिला से पतंजलि योगपीठ में आयुर्वेदिक उपचार देने के नाम पर 60 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। महिला ने गूगल ने नंबर लेकर खुद को चिकित्सक बताने वाले युवक से बातचीत की थी। उसके बाद खाते में रुपये डलवाए गए। पीड़िता हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंची तो ठगी का पता लगा।

सेक्टर-10 स्थित रेल विहार निवासी अनिल ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने पतंजलि योगपीठ में आयुर्वेदिक इलाज कराने के लिए गूगल पर नंबर सर्च कर कॉल की थी। कॉल रिसीव करने वाले ने इंतजार करने और डॉक्टर के बात करने को कहा था। बाद में किसी ने डॉ. रोहित बनकर बनकर बात की थी। उसने खुद को पतंजलि योगपीठ का डॉक्टर बताकर रियायती दर पर एक महीने का इलाज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि पतंजलि योगपीठ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मरीजों को शुल्क में राहत दी है। उसने ऑनलाइन फीस जमा करवा कर उन्हें रसीद भी भेज दी। वह 18 अगस्त को अपनी पत्नी को लेकर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में पहुंचे तो पता लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। योगपीठ में बताया गया कि डॉ. रोहित वहां कार्यरत नहीं है। उसका आईकार्ड, जिसमें कर्मचारी कोड 125236 लिखा है, वह फर्जी हैं। वह खाता नंबर भी ट्रस्ट का नहीं था। जिस पर ठगी का पता लगा। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें