फोटो : 21: कुंडली थाना पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चरस की खेप बरामद की गई है। आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश कर उसे 4 दिन की रिमांड पर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी सचिन उर्फ लाम्बा गांव आसन जिला रोहतक का रहने वाला है। हाल में वह शहर की इंडियन कॉलोनी रहता है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस टीम को सूचना मिली कि सचिन चरस बेचने का काम करता है।
वह सोनीपत बाईपास कामी रोड मुन्नी बाबा के डेरा के पास खड़ा है। सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और राजपत्रित अधिकारी की मौजदूगी में तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक पन्नी में काला बत्तीनुमा पदार्थ चरस मिला। बरामद चरस का वजन 510 ग्राम है।