फोटो : 20 : सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता में
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय राई में आयोजित 27वें हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन फास्ट 5 नेटबॉल में सोनीपत के खिलाड़ी छाए रहे। महिला-पुरुष दोनों श्रेणी में सोनीपत की टीमों ने स्वर्ण पदक जीता। विजेताओं को कुलपति अशोक कुमार ने बधाई दी।
हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन नेटबॉल के मैदान पर खिलाड़ियों में अलग ही जोश दिखाई दिया। वीरवार को हुए पुरुषों के मुकाबले में सोनीपत की टीम ने स्वर्ण, पलवल ने रजत और सिरसा ने कांस्य पदक जीता। वहीं महिलाओं के वर्ग में सोनीपत की टीम ने सोना, रोहतक की टीम ने चांदी व गुरुग्राम की टीम को कांस्य मिला।
विजेताओं को कुलपति अशोक कुमार ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के साथ अनुशासन, मेहनत और टीम भावना से जीत मिल सकती है।