फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुड़िया में बेची जा रही थी नशे की दवा, मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आदर्श नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग व पुलिस की टीम ने छापा मारकर काफी नशे की दवाएं पकड़ी हैं। आरोपी गोलियों और कैप्सूल को रेपर से निकालकर पुड़िया बनाकर बेच रहा था। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। अब आरोपी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

आदर्श नगर क्षेत्र में नशे की गोलियों और इंजेक्शन का बड़े स्तर पर धंधा होने की सूचना मिली थी। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी गई। पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम एक सप्ताह से नशीले की दवाओं की बिक्री करने वाले की तलाश में लगी थी। टीम ने कई मेडिकल स्टोर पर नकली ग्राहक बनाकर भेजे थे। जांच में सामने आया कि आदर्श नगर में जय श्री बालाजी स्टोर से नशे की दवाओं की बिक्री की जा रही है। स्टोर का संचालक अश्वनी नशे की गोलियों और कैप्सूल को रेपर से बाहर निकाल लेता था। उसके बाद खुलीं गोलियों और कैप्सूल की पुड़िया बनाकर बेचता है। इसी तरह इंजेक्शन के रेपर हटाए गए हैं। उनको वह नशा करने वालों को बेच रहा था। टीम ने छापा मारा तो उसके स्टोर से नशे की गोलियों के डिब्बों के साथ ही करीब सौ गोलियां खुली हुईं मिलीं, साथ ही नशे की गोलियों और कैप्सूल की बनाई गई पुड़िया, गोली निकालने के बाद बचे खाली रेपर और नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
वर्जन
आदर्श नगर में जयश्री बालाजी स्टोर से नशे की दवाओं को पुड़िया बनाकर बेचने की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में आरोपी से नशे की दवाइयां मिली हैं। स्टोर को सील कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप हुड्डा, ड्रग्स नियंत्रण अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें