फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ई-रिक्शा पलटने पर हुई पिटाई में चालक की मौत, परिवार ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 25 Dec 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: गन्नौर में डाकौत मोहल्ला के पास सोनीपत रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करते परिजन व अन्य लोग
विज्ञापन
गन्नौर। सवारी लेकर जा रहे चालक का ई-रिक्शा मंगलवार रात को पलट गया। इसके बाद चालक डाकौत मोहल्ला निवासी मदन की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उनकी मौत हो गई। मारपीट की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बुधवार को परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डाकौत मोहल्ला निवासी मदन मंगलवार देर रात ई-रिक्शा में सवारी लेकर जा रहे थे। अचानक सामने से आई बाइक को बचाने के प्रयास में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में बैठी महिला को मामूली चोटें आईं। आरोप है कि महिला ने अपने परिवार वालों को बुला लिया।
मदन की महिला के परिवार वालोें ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने हमलावरों से छुड़वाया। गंभीर चोट लगने के कारण मदन की हालत बिगड़ गई। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मदन के भाई प्रकाश ने थाना गन्नौर में शिकायत दी पर त्वरित कार्रवाई नहीं करने से वे नाराज हो गए।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने बुधवार को सोनीपत रोड जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते पर गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान परिवार ने घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा जिसमें मारपीट की घटना कैद होने का दावा किया गया है। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे बाद लोग सड़क से हट गए।
ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में पुलिस ने फिलहाल निवारक कार्रवाई की है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।

फोटो 31: गन्नौर में डाकौत मोहल्ला के पास सोनीपत रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करते परिजन व अन्य लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें