फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत

Thu, 25 Dec 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली के पास जीटी रोड पर वाहन की टक्कर से घायल महिला की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के गांव मंझोला निवासी बबलू शर्मा ने बताया कि वह 25 साल से कुंडली में रहते हैं। वह सिक्योरिटी गार्ड हैं। उसकी पत्नी रामकली (45) जीटी रोड पर चाय की दुकान चलाती थीं। वह 17 दिसंबर को घर से दुकान पर जा रही थीं तो तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईं। उनका बेटा राहुल सर्विस रोड पर भीड़ देखकर घटनास्थल पर पहुंचा तो उसने अपनी मां मां को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उनकी पत्नी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें