फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर निगम क्षेत्र में सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, गांवों में भी पहुंचेगा यमुना का पानी

Mon, 15 Sep 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से गांवों में भी यमुना के पानी की आपूर्ति की जाएगी। गांव फाजिलपुर व देवडू में पुरानी लाइनों को बदला जाएगा। पानी एकत्रित करने के लिए बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। उसके बाद लोगों को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जाजल रैनीवेल के जरिए शहर के पूर्वी क्षेत्र में पानी आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में यमुना के पानी आपूर्ति न होने लोग परेशानी है। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने गांवों में पानी आपूर्ति करने का निर्णय लिया है।
नगर निगम की ओर से लिवासपुर में बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा। वहां से आगे पानी की आपूर्ति की जा सके। साथ ही वर्धमान सोसाइटी में रह रहे रेजिडेंट्स को भी यमुना के पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से जाजल में दो और बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने यह बनाए प्रस्तावनगर निगम की ओर से जाट जोशी में 50.54 लाख रुपये से पेयजल लाइन डाली जाएगी। कलावती विहार में 98 लाख रुपये से पेयजल लाइन डाली जाएगी। अशोक विहार में 64.12 लाख रुपये से पेयजल लाइन बदली जाएगी। एसएसडीए की ओर से गांव राई व लिवान में रहने वाले लोगों को यमुना के पानी की आपूर्ति की जाएगी।
राई व लिवान में लाइन डालने का वर्क ऑर्डर जारी
पानी की लाइन डालने के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की तरफ से पांच करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। एजुकेशन सिटी से गांव राई व लिवान तक पानी पहुंचाने के लिए एसएमडीए की ओर से छह किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन डाली जाएगी। उसके बाद दोनों गांवों की हर गली में पेयजल लाइन डाली जाएगी। राई व लिवान में यमुना का पानी एकत्रित करने के लिए एक-एक बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। जहां पर पानी एकत्रित करने के बाद हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा।
-
निगम क्षेत्र के गांवों में पेयजल आपूर्ति बेहतर की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया के बाद धरातल पर काम शुरू करा दिया जाएगा। उसके बाद लोगों को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।-राजीव जैन, मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें