फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आदर्श नगर की 15 दिन बाद दूर हो जाएगी पेयजल समस्या

Sun, 08 Jun 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के आदर्श नगर में पेयजल लाइन डालने के कार्य के शुभारंभ पर नारियल तोड़ते विधायक न
विज्ञापन
सोनीपत। आदर्श नगर में शनिवार को मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने नारियल तोड़कर पेयजल लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिक सतपाल खत्री और नारायण सिंह से भी नारियल तुड़वाया। उनके साथ निगम पार्षद सुरेंद्र मदान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि आदर्श नगर में काफी समय से पेयजल की किल्लत चल रही है। लोगों को समुचित मात्रा में स्वच्छ पेयजल न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जानकीदास स्कूल बूस्टिंग स्टेशन से से आदर्श नगर गांधी चौक तक पेयजल लाइन डालने का कार्य शुरू कराया है। इस कार्य को 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बाद क्षेत्रवासियों को जाजल रेनीवेल से पानी की आपूर्ति की जाएगी। मेयर ने कहा कि नगर निगम की ओर से 18 लाख रुपये से पेयजल लाइन डाली जाएगी। उसके बाद सड़क की मरम्मत भी की जाएगी। इस लाइन को मुख्य लाइन में जोड़ने के बाद आदर्श नगर के लोगों को पेयजल आपूर्ति की समस्या से स्थायी तौर पर निजात मिलेगी।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि उनका यही प्रयास है कि गर्मी में कहीं पानी की कमी न रहे। नगर निगम ने निशुल्क पानी के टैंकर की सुविधा भी शुरू की है, जिसे निगम की ओर से सार्वजनिक किए गए नंबर 9416047000, 8814870048 पर कॉल करके मंगवाया जा सकता है। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता प्रविंद्र कुमार, मनीष बंसल, नवीन गौतम, रमेश कुमार, संदीप दहिया, अनिल मलिक, शीला रानी, पवन तनेजा, सागर चोपड़ा, कपिल, संदीप, नवीन आंतिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें