फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्लॉट बेचने के नाम पर भाइयों पर 15 लाख हड़पने का आरोप

Sun, 08 Jun 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव नासिरपुर चौलका निवासी सेवानिवृत्त फौजी ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर प्लाॅट देने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सेवानिवृत्त फौजी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भीम सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने गांव में 500 वर्ग गज का प्लॉट खरीदने के लिए दो भाइयों से बात की थी। इसकी एवज में 15 लाख रुपये देने के साथ फुल पेमेंट का एग्रीमेंट भी करवाया था।
उस दौरान दोनों भाइयों ने 3 लाख रुपये में प्लॉट की मिट्टी से भरत करवाने की हामी भी भरी थी, लेकिन वर्ष 2024 में हुए इस करार के बाद से अब तक न तो उन्हें प्लाॅट पर कब्जा दिया गया है और न ही मिट्टी की भरत करवाई गई है।
विज्ञापन

अब दोनों भाई उन्हें उक्त प्लाॅट के बजाय दूसरा प्लाॅट देने की बात कह रहे हैं। भीम सिंह का आरोप है कि दोनों भाइयों ने ज्यादा पैसों के लिए उक्त प्लाॅट को किसी अन्य को बेच दिया है। उन्हें उनका प्लॉट दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें