फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विशाल नगर में गहराया पेयजल संकट, खाली बर्तन लेकर जताया रोष

Sun, 24 May 2026 08:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के विशाल नगर में पानी आपूर्ति न होने से खाली बर्तन लेकर रोष जताते गलीवासी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पेयजल किल्लत के कारण आरओ वाटर कैंपर और टैंकर की मांग बढ़ गई है। शहर की जिन कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच पाता वहां पर तीन टैंकर पानी लेकर जाते हैं। प्रति कैंपर के दाम 15 से 20 रुपये है।
वहीं, विशाल नगर गली नंबर चार में पेयजल संकट होने से खाली बर्तन लेकर लोगों ने रोष जताया। उनका कहना है एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। वह नगर निगम अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार क्षेत्र की आबादी को 21 एमएलडी पानी की जरूरत है जबकि 70 लीटर पानी प्रति व्यक्ति भी पानी नहीं मिल पा रहा है। तेजी से बढ़ती शहर की आबादी और उसके मुताबिक व्यवस्था न होने से पेयजल संकट गहरा रहा है।
मांग के हिसाब से आधा पानी भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। शहर की 25 से अधिक काॅलोनियों में पेयजल संकट रहता है। नगर निगम की ओर से दावा किया जा रहा है कि शहर में तीन टैंकरों के माध्यम से पानी आपूर्ति की जा रही है। लोगों को पानी के लिए दूसरे क्षेत्रों से व्यवस्था करनी पड़ती है या फिर यहां के लोग खरीद कर पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
इन कॉलोनियों में पानी का संकट
वेस्ट रामनगर, शिव कालोनी, गढ़ी घसीटा, ककरोई रोड, कोट मोहल्ला, कलां मोहल्ला, मसद मोहल्ला, न्यू महावीर काॅलोनी, सुदामा नगर, बाबा कालोनी, मोहन नगर, लक्ष्मण काॅलोनी, गोपाल नगर, तारा नगर, डबल स्टोरी, पंचशील काॅलोनी, सुंदर सांवरी, न्यू मिशन काॅलोनी, भगत सिंह काॅलोनी, विशाल नगर, विकास नगर, मालवीय नगर में पेयजल की समस्या बनी रहती है। यहां तेजी से बढ़ती आबादी और उसके मुताबिक व्यवस्थाएं न होने से पेयजल संकट लगातार गहरा रहा है।
लोगों को मिलने वाला औसत पानी भी नहीं मिल पा रहा है

राष्ट्रीय औसत 140 लीटर मानी गई है। नगर निगम इसके मुताबिक शहर में पेयजल उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। इन क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति तक 70 लीटर पानी भी नहीं पहुंचा पा रहा है। यहां कई जगह दिनभर में महज एक घंटे ही पानी की सप्लाई हो पा रही हैं। विशाल नगर गली नंबर 4 में रहने वाले जगदीश, निर्मला, कौशल्या, रोशनी, रोहताश का कहना है कि एक सप्ताह से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। 50 से ज्यादा घरों में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अनीता, प्रवीण, सपना, बबली, शकुंतला ने बताया कि इस क्षेत्र में रेनीवेल के पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। इसकी वजह से संकट बना हुआ है। नहरी पानी की आपूर्ति कॉलोनी में होती है लेकिन एक सप्ताह से उनकी गली में पानी नहीं आ रहा है। नगर निगम अधिकारियों की ओर से टैंकरों से भी पानी आपूर्ति नहीं की जा रही है। लोगों को आसपास की कॉलोनियों या पश्चिमी यमुना नहर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
विशाल नगर में पानी आपूर्ति हो रही है। जिस समय कॉलोनी में पानी सप्लाई होता है उस दौरान गली में बिजली नहीं रहती है। इसकी वजह से समस्या बन रही है। कॉलोनियों में हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। जहां कहीं किल्लत है वहां तीन कैंटरों के जरिए पानी भेजा जा रहा है। चार कैंटरों का प्रबंध करने के लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर का आवंटन होने के बाद पानी सप्लाई और तेज होगी।-पदमभूषण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

फोटो : सोनीपत के विशाल नगर में पानी आपूर्ति न होने से खाली बर्तन लेकर रोष जताते गलीवासी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें