फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नववर्ष के जश्न के दौरान शराब पीने वालों को ढाबों में नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat, 28 Dec 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05: मुरथल थाना में ढाबा मालिकों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार। स
विज्ञापन
सोनीपत। नए वर्ष के आगमन को चंद दिन बाकी रह गए हैं। नववर्ष के जश्न के दौरान कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से गुरेज नहीं करते। इस बार मुरथल के ढाबों पर नववर्ष के जश्न के लिए ढाबों पर शराब पीने वालों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। वाहन अगर सड़क पर खड़े मिले तो पुलिस उन वाहनों को जब्त करेगी।
विज्ञापन


मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने वीरवार देर शाम अपने कार्यालय में ढाबा मालिकों के साथ बैठक की और उन्हें उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर ढाबों में आने वाले लोगों की सुरक्षा व जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था में आने वाली बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ढाबा मालिकों को निर्देश दिए कि शराब पीकर आने वाले लोगों को ढाबों पर प्रवेश नहीं करने दिया जाए। शराब पीने वाले लोग ढाबों पर हुड़दंग शुरू कर देते हैं और ऐसे में आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए प्रत्येक ढाबे पर सुरक्षा कर्मी और स्वयंसेवक बढ़ाए जाएं। साथ ही सीसीटीवी चालू रखे। जिससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसकी फुटेज ली जा सके।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने सभी ढाबों पर उचित सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था बारे ढाबा मालिकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ढाबा मालिकों को वाहनों की पार्किंग का प्रबंध खुद करना होगा। अगर जीटी रोड पर वाहन खड़ा मिला तो पुलिस की ओर से जब्त किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों को सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंस्पेक्टर मदन, हाईवे ढाबा एवं होटल एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, दयानंद, रेशम, प्रवेश समेत अन्य ढाबा मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें