फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मानसून से पहले जल निकासी हो दुरुस्त, ड्रेनों की नियमित की जाए सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन को देखते हुए बारिश के पानी की निकासी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं। कहा कि सभी प्रमुख ड्रेनों, नालों एवं जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन


उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रेनों का नियमित निरीक्षण करें और सफाई कार्य की सतत निगरानी करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आई थी, उन स्थानों की विशेष पहचान कर प्रभावी जल निकासी व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपिंग सेट, मशीनरी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून सीजन के दौरान जल निकासी व्यवस्था, फायर सेफ्टी प्रबंध तथा एचटेट की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्थित सभी व्यावसायिक भवनों, मॉल, अस्पतालों, होटल, शिक्षण संस्थानों तथा अन्य कमर्शियल परिसरों में फायर सेफ्टी से संबंधित सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने आगे कहा कि 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी विभाग समयबद्ध तैयारियां पूरी करें। इस दौरान नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीआरओ सुशील शर्मा, सिंचाई विभाग के एक्सईएन गुलशन तथा जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें