फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा में पानी निकासी है बड़ी समस्या, बारिश होने पर होता है जलभराव, नपा ने कराई ड्रेन नंबर छह की सफाई

Wed, 18 Jun 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :10:  सोनीपत के खरखौदा में पानी निकासी के लिए नगर पालिका ने कराई नाले की सफाई। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। नगर पालिका की तरफ से इन दिनों पानी निकासी के इंतजाम को पुख्ता करने के लिए ड्रेन की सफाई करवाई जा रही है, ताकि शहर के बारिश के पानी में डूबने से बचाया जा सके। इसके लिए नगर पालिका की तरफ पोकलैंड मशीन से छह नंबर ड्रेन को साफ करवाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

खरखौदा में पानी निकासी एक बड़ी समस्या है। शहर की सभी मुख्य सड़कों पर सामान्य दिनों में भी जलभराव आम है। इसके कारण शहरवासियों के साथ ही शहर में आने वाले लोगों को भी परेशानी से दो-चार होना पड़ता है।
इस समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका की तरफ से बीते दिनों मुख्य नालों के स्लैब उखाड़कर उनको साफ करने का काम शुरू किया गया था, लेकिन इस पर भी सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए। ऐसे में अब बारिश से पहले शहर के पानी की निकासी की मुख्य ड्रेन को साफ करने का काम शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पंकज जून का कहना है कि बारिश से पहले ड्रेन की सफाई जरूरी थी, ताकि पानी का फ्लो न रुके। इस लिए ड्रेन की सफाई करवाने का काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें