फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गाड़ी चालक से लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट टीम ने गाड़ी चालक के साथ मारपीट कर चेन छीनने के मामले में आरोपी गांव बढ़खालसा निवासी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कुंडली निवासी महेंद्र ने 14 जून को थाना राई में शिकायत दी थी कि वह अपने दो दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर लुधियाना जा रहे थे। बीसवां मील चौक के पास पहुंचे पर दो गाड़ियों में सवार युवकों ने उनको रोक लिया। उनमें कुंडली निवासी निखिल भी था। उन्होंने उनकी पिटाई कर चेन छीन ली थी। पुलिस ने तीन आरोपियों यश, निखिल व इशांत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें