फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे रोड पर नाला ओवरफ्लो, दुकानदार व राहगीर परेशान

Fri, 17 May 2024 09:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17. सोनीपत के गन्नौर स्थित जीटी रोड के पास नाला ओवरफ्लो होने से रेलवे रोड पर भरा दूषित पान
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड के पास रेलवे रोड पर दुकानदारों को दूषित पानी की निकासी न होने से परेशानी हो रही है। दुकानों के सामने नाले की सफाई न होने के कारण दूषित पानी भरा हुआ है। दुकानदाराें की ओर से प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद उनकी दुकान के आगे नाला ओवरफ्लो हो गया था। जिसके बाद से दूषित पानी लगातार उनकी दुकानों के आगे भर रहा है जो उनके लिए आफत बना हुआ है। नाले की सही सफाई न होने की वजह से यह पानी जमा हो रहा है। अब हालात यह है कि पानी की निकासी न होने से उनका दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो जाता है।
वहीं उन्हें व ग्राहकों को भी आवागमन करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से पिछले दिनों नाले की सफाई तो करवाई थी, लेकिन सफाई कर्मचारियों ने खानापूर्ति की। उन्होंने अब एसडीएम से नालों की सफाई उचित ढंग से करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



वर्जन
रेलवे रोड पर पानी भराने की समस्या संज्ञान में नहीं थी। नगर पालिका के अधिकारियों को नालों की सफाई करवाने के आदेश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर

फोटो 17. सोनीपत के गन्नौर स्थित जीटी रोड के पास नाला ओवरफ्लो होने से रेलवे रोड पर भरा दूषित पान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें