फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रकाशित हुई प्रारूप मतदाता सूची, सभी मतदाता अपना नाम अवश्य जांचें

Fri, 31 Jul 2026 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-30 अगस्त तक दर्ज कराई जा सकेंगी दावे व आपत्तियां, 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई हैं, जिसकी प्रति राजनीतिक दलों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन वेबसाइट https://www.ceoharyana.gov.in/WebCMS/Start/1985 पर भी कर सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे निर्धारित अवधि के भीतर ठीक कराया जा सके। उपायुक्त ने लघु सचिवालय में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने व मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है, किसी प्रकार की त्रुटि है, नाम हटाने, जोडऩे, स्थानांतरण या अन्य संशोधन की आवश्यकता है, तो 30 अगस्त तक संबंधित निर्वाचन कार्यालय में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावों व आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 3 अक्तूबर को जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करें और उन्हें प्रेरित करें कि वे प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें।
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, जिला परिषद की सीईओ डॉ. अनमोल, एसडीएम सुभाष चंद्र, प्रवेश कादियान, अमित कुमार, अंकित कुमार, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार, सहायक वेदपाल चौहान, इंडियन नेशनल लोकदल से कुनाल गहलावत, भाजपा से सुरेंद्र मदान, बीएसपी से डीआर मलिक, सीपीआई(एम) से श्रद्धानंद सोलंकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें