फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीवनसाथी बने सेवा-सफर के साथी, एक ही दिन हुए सेवानिवृत्त

Fri, 31 Jul 2026 06:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सेवानिवृत्त हुए प्रो. जेएस फोर व उनकी पत्नी प्रो. अनीता फोर। स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा जगत के लिए 31 जुलाई का दिन विशेष और प्रेरणादायी अवसर बन गया। जब प्रो. जेएस फोर और पत्नी प्रो. अनीता फोर अपने-अपने महाविद्यालयों से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। प्रो. जेएस फोर ने छोटूराम आर्य महाविद्यालय में 36 वर्ष तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने 11 माह तक कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में भी सफलतापूर्वक दायित्व निभाया। वहीं, प्रो. अनीता फोर ने हिंदू कॉलेज में 33 वर्ष तक अध्यापन एवं शैक्षणिक सेवाएं दीं। उन्होंने रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य के पद का दायित्व भी कुशलतापूर्वक निभाया। सहकर्मियों व विद्यार्थियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें