फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डाॅ. विजयपाल नैन बने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Wed, 30 Jul 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के गांव कामी ​स्थित पूर्ण मूर्ति कैंपस में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के नवनियुक्त
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कामी स्थित पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन को जाट समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित संगठन अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। जाट संसद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कलवानिया ने समाज व शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

डॉ. विजयपाल नैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष काे आश्वासन दिया कि वह पूरी निष्ठा, लगन व समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। समाज के लोगों ने कैंपस परिसर में डाॅ. विजयपाल नैन का स्वागत कर बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। पूर्व सरपंच प्रदीप, सीताराम, हरकिशन शर्मा, पूर्व एईओ जगबीर मलिक, अधिवक्ता वीरेंद्र दुहन, वीरेंद्र दहिया, सुरेंद्र हुड्डा, बिंद्र नैन, ऊषा धनखड़, सुरेंद्र दहिया सहित काफी समाज के लोग बधाई देने पहुंचे।
डॉ. विजयपाल नैन ने कहा कि जाट समाज को शिक्षा, सांस्कृतिक विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है। युवाओं को केवल नौकरी की ओर ध्यान देने के बजाय कारोबार पर भी ध्यान देना होगा। खेती व सरकारी नौकरी से आगे भी सोचना होगा, तभी समाज का तेजी से विकास होगा। वह प्रदेश में समाज के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान में आने वाली समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान, सामाजिक कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष परमेश्वर के नेतृत्व में समाज को एकजुट करने की दिशा में काम करेंगे। इस दौरान पूर्ण मूर्ति कैंपस के सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, संघदीप शाक्य, डाॅ. स्वीटी, कुलदीप, कंवलजीत सिंह संधू, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें