फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डॉ. वरुण शर्मा तीसरी बार बने इंडियन डेंटल एसोसिएशन के जिला प्रधान

Wed, 31 Dec 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित रेस्टोरेंट में मंगलवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) सोनीपत की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के दंत सर्जन शामिल हुए। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसी क्रम में सर्वसम्मति से डॉ. वरुण शर्मा को तीसरी बार संगठन का प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. अभिमन्यु को सचिव व डॉ. सुनील वर्मा को खजांची पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. पारस को उपप्रधान, डॉ. हरीश को सहसचिव, डॉ. नमन को सीडीएस इंचार्ज, डॉ. आयुषी को सीडीई इंचार्ज व डॉ. चिराग को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। इस दौरान डॉ. सुभाष, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. भूपेश मुखीजा, डॉ. ज्योति गहलावत, डॉ. शिखा, डॉ. गिरीश, डॉ. राजन, डॉ. शिवानी समेत अन्य दंत सर्जन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें