फोटो :01: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का स्वागत कर
- फोटो : 1
सोनीपत। जिलास्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जीवीएम कन्या महाविद्यालय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान जीवीएम की यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. पूजा गुलाटी को लगातार तीसरी बार बेस्ट टीचर काउंसलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की हरियाणा शाखा के सहयोग से जिला शाखा के तत्वावधान में हिंदू कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 15 से 20 जनवरी तक जिलास्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 20 कॉलेजों के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान योगासन, ध्यान साधना, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा नियम, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सहित अन्य विषयों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता में इशिका, स्नेहा, गरिमा, मुस्कान एवं एकता की टीम ने प्रथम रही।
एकल गायन प्रतियोगिता में सलोनी तथा भाषण प्रतियोगिता में अनु ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने यूथ रेडक्रॉस टीम और डॉ. पूजा गुलाटी को बधाई दी।