फोटो 25: सोनीपत के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में बैठक करते दि हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़े वर्ग
सोनीपत। द हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक परिषद के सदस्यों की बैठक रविवार को बस अड्डे के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में हुई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हवा सिंह बोहत ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाएगा।
यह कार्यक्रम सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र सिंह की देखरेख में होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हंसराज सुमन, विशिष्ट अतिथि डॉ. हरिओम दहिया पहुंचेंगे। उस दौरान जरूरतमंद लोगों को 100 कंबल वितरित किए जाएंगे।
इस दौरान अधिवक्ता नकीन मेहरा, मोहम्मद यूनूस, नरेश कश्यप, राजेंद्र, जयभगवान सहरावत, शबाना बेगम भी मौजूद रहे। संवाद