फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डाॅ. अजय कुमार लगातार दूसरी बार बने डीक्रूटा के अध्यक्ष

Sun, 02 Nov 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) की टीचिंग एसोसिएशन (डीक्रूटा) के सदस्यों ने समय पूरा होने पर निर्विरोध चुनाव कराया। डाॅ. अजय कुमार को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डीक्रूटा की नई कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में डाॅ. अनिल कुमार यादव को उपाध्यक्ष, डाॅ. ज्ञानेंद्र सिंह को महासचिव, डाॅ. स्नेह को संयुक्त सचिव, डाॅ. संजीव इंदौरा को कोषाध्यक्ष, डॉ. सुरेंद्र दहिया, डाॅ. अजमेर सिंह, डाॅ. पंकज चौधरी, डाॅ. बृजनंदन दहिया, डाॅ. ममता भगत, डाॅ. धमेंद्र सिंह को कार्यकारी कमेटी का सदस्य चुना गया।
अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने बताया कि डीक्रूटा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विश्वविद्यालय व विद्यार्थियों के हितों में हमेशा सराहनीय कार्य कर एकजुटता का परिचय दिया है। भविष्य में भी डीक्रूटा शिक्षकों के हितों के लिए लगातार कार्य करती रहेगी। विश्वविद्यालय, छात्रों व शिक्षकों के हितों की आवाज को हमेशा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें