फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की मौत के मामले में पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-14 स्थित घर में महिला चिकित्सक का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 में रहने वाली डॉ. हिमांशी (25) का शव सोमवार शाम को घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। शाम को चिकित्सक के पति विकास ने मामले से सेक्टर-27 थाना पुलिस को अवगत कराया था। हिमांशी शहर के एक निजी अस्पताल में बीएमएस थी। हिमांशी के चाचा पानीपत के गांव भोडवाल माजरी निवासी नरेश कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया है कि उसकी भतीजी की दहेज के लिए हत्या की गई है। उन्होंने डॉ. हिमांशी के पति विकास के साथ ही सास-ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि हिमांशी की शादी मार्च में विकास के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास भी स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक हैं।
मेडिकल बोर्ड से कराया गया पोस्टमार्टम
मामले के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई को उजागर किया जा सके।
विज्ञापन

वर्जन
महिला चिकित्सक का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में उसके चाचा के बयान पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की तह तक जाकर निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-27 सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें