फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्यायामशालाओं के टूटे मिले दरवाजे-खिड़की, फर्श और शेड

Fri, 27 Jun 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत की एक व्यायामशाला में निरीक्षण करते जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह।
विज्ञापन
सोनीपत। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने टीम के साथ गांवों में खोली गई व्यायामशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनको प्रवेश द्वार, फर्श, शेड, खिड़की व दरवाजे टूटे मिले।इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेश दुग्गल, यूएमओ डॉ. नासिर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान व्यायामशालाओं में हाॅल की आवश्यकता पाई गई। शौचालयों की स्थिति खराब अवस्था में मिली। बिजली व पानी की समस्या होने के कारण पेड़-पौधे तक सूख गए हैं। टीम को मैदान असमतल और सफाई न होने के कारण अंदर जाने का रास्ता नहीं मिला। प्रत्येक व्यायामशाला के रख-रखाव के लिए चौकीदार व माली की आवश्यकता है।
पंचायती राज विभाग की तरफ से व्यायामशाला में शेड, चहारदीवारी, कमरे और शौचालय का निर्माण किया गया था। उसके बाद इनको आयुष विभाग को सौंप दिया गया था। अधिकतर व्यायामशालाएं उपेक्षा का शिकार हो रही हैं। देखरेख के अभाव में इनके परसिर में घास व झाड़ियां उग गई हैं।
विज्ञापन

अधिकतर व्यायामशाला में योग शेड के नीचे फर्श टूटा हुआ है। कई पर शेड के लिए टिन तक नहीं है। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने माहरा, छिछड़ाना, मुंडलाना, कासंडा, सरगथल की व्यायामशालाओं का निरीक्षण किया। साथ ही वहां पर ओपन जिम की सुविधा तक नहीं मिली। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने महानिदेशक को पत्र लिखकर अवगत करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें