फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 8100 पेंशन धारकों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, शेड्यूल जारी

Fri, 03 Jan 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर में नगर परिषद की तरफ से 8100 पेंशन धारकों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। नप के अधिकारी विभिन्न वार्डों में 18 जनवरी तक शिविर लगाएंगे और बुढ़ापा व विधवा पेंशन ले रहे लाभार्थियों की पेंशन का सत्यापन करेंगे। नप की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने पात्रों से शिविर में पहुंचकर पेंशन सत्यापित करवाने की अपील की है। पेंशन सत्यापित नहीं कराने पर विभाग की तरफ से पात्र की पेंशन काट दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सभी लाभार्थियों को अपनी पेंशन सत्यापित करवानी है, जो व्यक्ति पेंशन ले रहा है वह पेंशन लेने का पात्र है अथवा नहीं। इसकी जांच करने के लिए नगर परिषद शहर में वार्ड अनुसार अलग-अलग स्थानों पर विशेष शिविर लगाएगा।
विज्ञापन

शहर में यहां लगेंगे विशेष शिविर
तिथि वार्ड नंबर स्थान
3 व 6 जनवरी 5,6,7,8 नगर परिषद कार्यालय
7, 8 जनवरी 9, 10, 11, 12 ताऊ देवीलाल स्टेडियम
9, 10 जनवरी 13,14, 15 खटीक बस्ती धर्मशाला वार्ड 15

13, 14 जनवरी 16, 17, 18 सामुदायिक केंद्र, सेक्टर सात
15, 16 जनवरी 19, 20, 21 सैन धर्मशाला वार्ड 19
17, 18 जनवरी 22, 23 रविदास धर्मशाला वार्ड 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें