फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिकित्सकों की हड़ताल खत्म, ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या, ऑपरेशन शुरू

Sat, 13 Dec 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर खड़ी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। चिकित्सकों की हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा रहा। हड़ताल खत्म होने की जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल में 1600 से ज्यादा मरीज पहुंचे। अस्पताल में 16 नेत्र ऑपरेशन और 30 अल्ट्रासाउंड किए जा सके।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर चार दिन तक चली चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी हुई। जिला नागरिक अस्पताल में बाल रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग और प्रसूति विभाग को छोड़कर अन्य ओपीडी ईएसआई, एनएचएम व बीएमएस चिकित्सक की सहारे लग रही थी। इससे मरीजों को इलाज कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद होने के कारण गर्भवती व अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। यहां तक नौकरी व अन्य कार्यों के लिए युवाओं के मेडिकल जांच तक नहीं हो पा रहे थी। साथ ही आपातकालीन कक्ष में कंसल्टेंट को एमएलआर काटने के आदेश दिए गए थे, लेकिन मरीजों को एमएलआर के लिए खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

पंचकूला में वीरवार देर रात स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के साथ हुई बैठक में चिकित्सकों की लंबित मांगों पर सहमति बनने के बाद एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। इस पर चिकित्सकों ने शुक्रवार सुबह अस्पतालों में पहुंचकर ओपीडी लगाई। जिला नागरिक अस्पताल में 1600 से ज्यादा मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। इससे पहले चार दिन तक ओपीडी में मरीजों की संख्या 1300 से 1400 तक सीमित रही थी।
शुक्रवार को नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल ने 16 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन किया। वहीं अल्ट्रासाउंड केंद्र खुलने के बाद 30 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड किए जा सके। उसके अलावा 10 युवाओं के मेडिकल जांच हो सकी।

चिकित्सकों ने अपनी हड़ताल खत्म करके जिला सहित सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी व आपातकालीन सेवा शुरू कर दी है। साथ ही जरूरी ऑपरेशन व अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो चुकी है। अब मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन

फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर खड़ी महिलाएं। संवाद

फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर खड़ी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें