पीजीआई के हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों को बधाई देते कुलसचिव डॉ रूप सिंह समस्त। स्रोत : पीजीआई
रोहतक। पीजीआई के हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डाॅ. रूप सिंह व स्पोर्ट्स इंजरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश रोहिला को देश के शीर्ष लेखकों में चुना गया है। हाल ही में हुए एक बिब्लियोमेट्रिक विश्लेषण में इंडियन जर्नल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के शीर्ष पत्रों में यहां का एक प्रकाशन शामिल है।
स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके अग्रवाल ने इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण बताया है। कहा, यह शोध गुणवत्ता को दर्शाती है। यह शोधकर्ताओं के प्रयासों का परिणाम है। गुणवत्ता बढ़ावा के लिए विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है।
स्पोर्ट्स इंजरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश रोहिला ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल हड्डी रोग विभाग बल्कि संस्थान के लिए भी गर्व का क्षण है। यह शोध कार्य की गुणवत्ता व शोधकर्ताओं के प्रयासों का परिणाम है।