फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट की घड़ी में पंजाब अकेला नहीं, पूरा देश साथ : ग्रोवर

विज्ञापन
पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि संकट की घड़ी में पंजाब अकेला नहीं है बल्कि पूरा देश उसके साथ खड़ा है। वे शनिवार को जिला विकास भवन से बाढ़ से प्रभावित जिला गुरदासपुर के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सदा सेवा और सहयोग के लिए आगे रहा है। रवाना किए गए ट्रक में 550 पैकेट खाद्य सामग्री भेजी गई है। एक पैकेट में एक कंबल, दवा किट, 5 किलो आटा, दाल, चावल, साबुन, पानी, तेल, नमक, चीनी, मसाले, रस व बिस्कुट डाले गए हैं। रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों की तरफ से सामान को पैक किया गया है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, दीपक हुड्डा, एसडीएम आशीष कुमार, रेडक्रॉस सचिव श्यामसुंदर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें