गोहाना। नागरिक अस्पताल में वीरवार को डिप्टी सीएमओ आशा सहरावत ने निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट और रिकॉर्ड देखा। आशा सहरावत ने डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को काम के प्रति समर्पित रहने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की स्वास्थ्य जांच और जन्मजात बीमारियों का उपचार होता है। गोहाना उपमंडल में अब तक 14 बच्चों को उपचार सुविधा मिली है। गैर संचारी बीमारियों जैसे शुगर और बीपी की जांच भी की जा रही है। उन्होंने बीपी व शुगर की पोर्टल पर अपलोड रिपोर्ट तथा आभा आईडी का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्यकर्मियों को आभा आईडी से ही उपचार व अन्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, डॉ. कविराज, डॉ. कविता, नर्सिंग ऑफिसर मिथिलेश, फार्मासिस्ट अमित, दिनेश व सुधीर आदि उपस्थित थे।