सेक्टर-15 से डॉक्टर की क्रेटा चोरी, पति ने रात नौ बजे खड़ी की थी
सोनीपत। सेक्टर-15 से डॉ. आकांक्षा द्विवेदी की क्रेटा गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी को 10 सितंबर की रात करीब नौ बजे घर के बाहर खड़ा किया गया था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-27 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
डॉ. आकांक्षा द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-12 स्थित निजी अस्पताल में कंसल्टेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनके पति ने रात करीब नौ बजे गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद कार का इस्तेमाल नहीं हुआ। उनके भाई रात की शिफ्ट में काम करते हैं। करीब 2:30 बजे उन्होंने बालकनी से गाड़ी को खड़ा देखा था। इसके बाद करीब 3:40 बजे उन्होंने परिवार को गाड़ी गायब होने की जानकारी दी।
परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस को डिजिटल रिकॉर्ड से प्राप्त आरसी की फोटो प्रति उपलब्ध कराई गई है। थाना प्रभारी सवित ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।