फोटो 28 : सोनीपत के खरखौदा में मटिंडू चौक के पास स्थित निजी अस्पताल, जहां पीएनडीटी टीम ने छापा
खरखौदा। मटिंडू चौक के पास निजी अस्पताल में छापा डालकर एमटीपी किट बरामद करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक व स्टाफ नर्स के खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पीसी पीएनडीटी, सोनीपत के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन फलस्वाल की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।
पीसी पीएनडीटी टीम ने सोमवार शाम श्री श्याम मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में एक महिला को भेजा था। वहां एएनएम की पढ़ाई कर रही महिला ने उन्हें एमटीपी किट एक हजार रुपये में बेची थी। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए छापा डाला था। टीम की तरफ से जब अस्पताल की जांच की गई तो कई एलोपैथिक दवाइयां बिक्री के लिए स्टॉक में पाई गईं, जिसके लिए आरोपी कोई वैध ड्रग लाइसेंस या कोई अन्य पंजीकरण दिखाने में विफल रहे। ऐसे में पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन फलस्वाल ने अस्पताल संचालक प्रधान व स्टाफ नर्स महिला के खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
फोटो 28 : सोनीपत के खरखौदा में मटिंडू चौक के पास स्थित निजी अस्पताल, जहां पीएनडीटी टीम ने छापा