सोनीपत। बुधवार को साइबर सेल की टीम ने एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाने वाले सेंटर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा ओटीपी साझा करने के दुष्परिणामों के बारे में बताया।
साइबर सेल सोनीपत से एक्सपर्ट अमित कुमार ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी व ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। साइबर क्राइम की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। अंत में विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनकर अपने परिवार एवं समाज को सतर्क करने का संदेश दिया।