फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पृथ्वी दिवस पर डीएलएसए कराएगा जागरूकता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से पृथ्वी दिवस पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रात 8 बजे से गांव भटाना जाफराबाद स्थित ऑक्सीजन बाग में आयोजित होगा। कार्यक्रम में विधिक सहायता परामर्शदाता अश्वनी कुमार, ट्री मैन देवेंद्र सूरा, सरपंच कर्मबीर व ग्राम सचिव ऋतु रानी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

शिविर के दौरान आमजन को पृथ्वी दिवस के महत्व, पौधरोपण अभियान, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कानूनी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा।
इसके साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच के लिए नालसा योजना 2025, जैव विविधता संरक्षण, वनों की कटाई की रोकथाम तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 और निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें