फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली खुशियों, आपसी प्रेम और सद्भाव का त्योहार : रोहित त्यागी

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित बादशाही रोड पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान भाजपा नेता रोह - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्नौर। हरियाणा यूनाइटेड स्कूल एसोसिएशन की ओर से बादशाही रोड पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रोहित त्यागी और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन योगेश कौशिक बतौर अतिथि पहुंचे। उपाध्यक्ष सुशील त्यागी व रविंद्र धनखड़ ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता रोहित त्यागी ने कहा कि दीपावली खुशियों, आपसी प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्कूल संचालक विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ उन्हें संस्कारवान बनाने में भी अहम योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें