फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोताखोरों और एसडीआरएफ ने 15 किमी तलाश पर नहीं लगा सुराग

Fri, 15 Dec 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव ककरोई के पास करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर में कार समेत गिरे तीसरे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) व गोताखोरों की टीम ने करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में युवक की तलाश की।
विज्ञापन


हिसार के थाना हांसी के गांव गढ़ी के रहने वाले संदीप ने बुधवार को पुलिस को बताया था कि उनके भाई मनीष (29) अपने दोस्त सोनीपत के मयूर विहार निवासी विकास के पास आए थे। मंगलवार देर रात विकास, मनीष और उनका साथी गांव सिसाना फिलहाल दहिया कॉलोनी नजदीक सेक्टर-23 सोनीपत के रहने वाले अशोक के साथ रोहट की तरफ गए थे। कार को विकास चला रहा था। उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सीएलसी नहर में गिर गई थी। नहर में गिरने के बाद किसी तरह चालक विकास किसी तरह बाहर निकल गया था। राहगीरों ने कार नहर में गिरने से की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से देर रात कार को बाहर निकाला तो मनीष का शव मिला था। अशोक का कोई सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश को प्रशासन ने गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम लगा रखी है। टीम ने ककरोई से हलालपुर तक करीब 15 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें